उत्तराखंड
बड़ी खबर: इंतजार जल्द होगा खत्म, जल्द होगी एलटी भर्ती परीक्षा जानिए…
देहरादून: कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में से रुकी एलटी भर्ती परीक्षा अब आठ अगस्त को होने की संभावना है। इसको लेकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने संबंधित विभागों को इसकी तैयारियों के मद्देनजर पत्र भी भेजा दिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।
उत्तराखंड में इस भर्ती को लेकर प्रदेशभर से पचास हजार युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बता दें कि पहले यह परीक्षा 25 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। लगातार लम्बे समय से युवा परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। अब राज्य में कोरोना महामारी के प्रकोप कम हो गया है। जिसके बाद आयोग ने इसके लिए आठ अगस्त की तिथि तय कर दी है, जिसके हिसाब से परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वहीं आयोग ने संबंधित विभागों को इस बाबत पत्र भेज दिया है। हालांकि अभी तक तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि प्रस्तावित आठ अगस्त के हिसाब से ही तैयार की जा रही है। सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद आधिकारिक तौर पर तिथि घोषित की जाएगी।
यह भी पढ़े- दुःखद: गहरी खाई में समाई कार, दर्दनाक हादसे में दो की मौत अन्य घायल…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel