उत्तराखंड
नगर पंचायत गजा मे विकास की असीम सम्भावनाएँ, संस्थान खुलेंगे तो पलायन रुकेगा
नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नगर पंचायत गजा मे विकास की असीम सम्भावनाएँ हैं भविष्य में निकटवर्ती गांवो को मिलाकर नगर पालिका बनायी जा सकती हैं,छोटे छोटे कस्बों का नगरीकरण होगा तो पलायन रुकेगा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल गजा मे नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए,कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
नव निर्वाचित अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान व सभासदों राजेन्द्र सिंह चौहान, जसवंत सिंह चौहान, श्रीमती रंजना चौहान व श्रीमती जमुना देवी को उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर देवेंद्र सिंह नेगी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई,शपथग्रहण के बाद अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने अपने सम्बोधन मे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित सभी अतिथियों व नगर पंचायत गजा की जनता एवं समारोह में शिरकत करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel