उत्तराखंड
Job Update: उत्तराखंड में जल्द होगी इन सैकड़ों पदों पर संविदा भर्ती, प्रस्ताव हो रहा तैयार…
उत्तराखंड में संविदा भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट है। बताया जा रहा है कि राज्य में जल्द ही राजकीय अस्पतालों में संविदा के पदों पर भर्ती होने वाली है। इसकी कवायद तेज हो गई है। ये भर्ती डॉक्टर की कमी को देखते हुए की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग जिलावार लंबे समय से खाली चल रहे डॉक्टर के पदों का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही संविदा पर 200 डॉक्टर की तैनाती की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विभिन्न संवर्गों में खाली पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रदेश में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग, तकनीकी स्टॉफ के खाली पदों को भरने के निर्देश दिए हैं।स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर विभाग ने खाली पदों के लिए कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से खाली चल रहे 200 डॉक्टर की तैनाती संविदा के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा सभी अस्पतालों में वार्ड ब्वॉय, जिला स्तर पर आशा व अलावा यू कोड वी पे योजना के एएनएम नियुक्ति की जाएगी।
गौरतलब है कि अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रदेश सरकार का खाली पदों को भरने पर फोकस है। इसके माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टर और सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति की जा रही है। अब तक 60 विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्ति किए गए हैं, जिसमें मेडिसिन, आर्थों, बाल एवं स्त्री रोग, ईएनटी, यू कोड वी पे योजना के तहत एनेस्थेटिस, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। अब जल्द ही अन्य पदों पर भी भर्ती होने वाली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel