टिहरी गढ़वाल
टिहरीः ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला पर फिर से आवाजाही शुरू, पुल पर सेल्फी लेते दिखें लोग, इस वजह से लगी थी रोक…
टिहरीः उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित टिहरी और पौड़ी के बीच बने विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला पुल पर सोमवार से एक बार फिर आवाजाही शुरू हो गई है। बीते रोज पुल की सपोर्टिंग वायर टूटने की वजह से कुछ पुल लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। सोमवार को सुबह से ही पैदल यात्री तपोवन की ओर से लक्ष्मणझूला पार करते नजर आए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक बार फिर लोग लक्ष्मण झूला पुल पर चलते नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह से ही पैदल यात्री तपोवन की ओर से लक्ष्मणझूला पार करते नजर आए। इस दौरान लोगों में लक्ष्मणझूला पुल को देखने को लेकर उत्साह भी दिखाई दिया। लोगों पुल के बीच में मोबाइल से सेल्फी भी खींचतें भी नजर आ रहे है। बीते रोज यानी रविवार को सपोर्टिंग तार टूटने की वजह से लक्ष्मण झूला पुल पर आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही ये कहा जा रहा था अब कोई भी पर्यटक और स्थानीय लक्ष्मण झूला पुल से गंगा पार नहीं कर सकेगा।
गौरतलब है कि तीर्थनगरी आने वाले पर्यटकों का लक्ष्मण झूला पुल पर चलने का सपना रहता है। ये पुल अपनी उम्र पूरी कर चुका है। ऐसे में रविवार को सपोर्टिंग वायर के टूटने की खबर के बाद यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई थी। जिसके बाद लोनिवि के अधिकारियों के भी हाथ पावं फुल गए थे। पुल पर रविवार को चार घंटे तक आवाजाही बंद रही। सोमवार को झूला पुल से ही लोगों ने गंगा पार की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

