टिहरी गढ़वाल
टिहरी: PWD घनसाली की घोर लापरवाही, चारधाम यात्रा के बीच सड़कों का बुरा हाल…
टिहरी: देवभूमि उत्तराखंड में जहां चार धाम यात्रा की पूरी तैयारियां जोर-शोर पर चल रही है। यात्रियों द्वारा गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम में ऑनलाइन होटलों की बुकिंग व गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। वहीं 3 मई से चारों धाम के कपाट खुलने की तिथि भी तय हो गई है। वहीं गंगोत्री-यमुनोत्री से केदारनाथ – बद्रीनाथ धाम को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण सरल और सुलभ उत्तरकाशी धोंत्री कमद अयारखाल पौराणिक तीर्थ धाम बूढ़ाकेदार यात्रा मोटर मार्ग को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग उत्तरकाशी सीमा के कमद से दो-तीन किलोमीटर अयार खाल तक बुरे हाल हैं।
वहीं टिहरी जिले के बूढ़ाकेदार से लगभग 15 किलोमीटर अयारखाल तक लोक निर्माण विभाग घनसाली की घोर लापरवाही के कारण आलम इतना खराब है कि सड़क गड्ढे में या गड्ढे सड़क में पता नहीं चल पा रहा है। इस रोड का आलम यह है कि किसी भी समय दुर्घटना होने का आशंका बनी रहती है। चार धाम का मुख्य पड़ाव होने के कारण इस रूट पर प्रत्येक दिन दो ढाई सौ यात्रियों की गाड़ी का आना जाना होता है। इस रोड से टिहरी और उत्तरकाशी जिले के नजदीक होने के कारण लोगों के आपसी रिश्तेदारी में दिन रात आने जाने से भी यहां रोड काफी व्यस्त रहती है।
जबकि इस संबंध में जिला अधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक ली थी। इस बैठक में घनसाली के अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अनुपस्थित रहे। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता से बैठक में नहीं आने का स्पष्टीकरण भी मांगा गया। वहीं बैठक में सड़क दुर्घटना एवं चार धाम यात्रा मार्गों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यात्रा मार्गों पर यात्रा शुरू होने से पूर्व सुधारीकरण करने की अधिकारियों को कई आदेश भी दिए गए हैं। मगर इस यात्रा रोड की स्थिति आज भी जस के तस है। जहां मार्ग से जुड़े टिहरी जिले के दूरस्थ गांव के मेड, मारवाड़ी, निवाल गांव, आगर, बूढ़ाकेदार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

