उत्तराखंड
Transfer: उत्तराखंड में IAS, IPS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…
उत्तराखंड में धामी सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि शासन ने आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश भी जारी किए गए हैं। IPS निवेदिता कुकरेती को अहम जिम्मेदारी मिली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शासन ने 1 आईएएस, 2 आईपीएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बताया जा रहा है कि IAS नितिका खंडेलवाल को निदेशक आईटीडीए की जिम्मेदारी मिली है तो वहीं, IPS अमित सिन्हा से निदेशक आईटीडीए से हटाया गया।
वहीं IPS निवेदिता कुकरेती को अपर सचिव गृह बनाया गया है। तो वहीं PCS हरक सिंह रावत को स्टाफ ऑफिसर अध्यक्ष राजस्व परिषद का अतिरिक्त प्रभार मिला है। इसके साथ ही PCS श्याम सिंह राणा को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
