उधम सिंह नगर
Breaking: तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी कार को टक्कर, तीन की मौत, ट्रक चालक फ़रार…
उधम सिंह नगर: जनपद के जसपुर विधानसभा मे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने तीन लोगों की जिंदगी लील ली। हादसे का बाद से ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना रविवार की देर शाम की बताई जा रही है।
जसपुर से ठाकुर द्वारा रोड पर जसपुर से अपने घर जा रहे कार के ऊपर एक तेज रफ्तार ट्रक के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जसपुर कोतवाली क्षेत्र से तालाबपुर के रहने वाले युवक आल्टो कार मे सवार थे। इसी बीच लकड़ी से भरा 10 टायर ट्रक अल्टो कार पर पलटा, घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार है। वंही पुलिस ने मौके से ट्रक और कार कब्जे में ले ली। जबकि तीनों युवकों के शव पीएम के लिए भेज दिए हैं। वंही फरार ट्रक चालक के लिए दबिश दी जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



