उधम सिंह नगर
Big Breaking: उत्तराखंड पुलिस विभाग से बड़ी खबर, यहां SSP ने किए तबादले, देखें ट्रांसफर लिस्ट…
रूद्रपुर: उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में उधमसिंहनगर जिले में एसएसपी में एक बार फिर तबादले किए है। इस बार एसएसपी ने तीन निरीक्षक और 2 उप निरीक्षक के तबादले किए है। तबादला लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट के अनुसार एसएसपी ने निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाजपुर भेजा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निरीक्षक भूपेंद्र बृजवाल को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाजपुर से वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह को वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष आईटीआई का दायित्व सौंपा है। जबकि उप निरीक्षक विद्यादत्त जोशी को थाना आईटीआई से थानाध्यक्ष पुलभट्टा तो उप निरीक्षक राजेश पांडे को थानाध्यक्ष पुलभट्टा से पुलिस कार्यालय रुद्रपुर भेजा गया है।
गौरतलब है एक हफ्ते के भीतर एसएसपी ने ये दूसरी बार फेरबदल किया है। इससे पहले सुरेंद्र सिंह थाना पुलभट्टा से प्रभारी चौकी कुंडेश्वरी की जिम्मेदारी दी गया है।वहीं जगत सिंह साही पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी गड़ीनेगी बनाया गया है। तो सुनील बिष्ट को पुलिस लाइन से चौकी लालपुर किच्छा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि नीमा बोहरा प्रभारी चौकी सिडकुल से प्रभारी चौकी आवास विकास बनाए गया था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

