उधम सिंह नगर
Big Breaking: उत्तराखंड में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटे की हालत नाजुक…
काशीपुर: उत्तराखंड में पुलिस की तमाम कोशिशो के बावजूद तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर काशीपुर से आ रही है। यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक सवार पिता-पुत्र आ गए है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि, पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काशीपुर में रामनगर रोड स्थित खरमासी कॉलोनी निवासी बाबूराम अपने बेटे जयप्रकाश के साथ बादली टांडा नामक स्थान से भांजी की लग्न समारोह से वापस आ रहे थे। इस दौरान अलीगंज रोड पर फसियापुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पर बैठे बाबूराम की ट्रक से कुचलने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि, जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, राहगीरों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए रामनगर रोड स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel