उधम सिंह नगर
Big News: सीएम धामी के लिए इस शर्त पर खानपुर विधायक उमेश कुमार कुर्सी छोड़ने को तैयार, जानिए वजह…
लक्सर: उत्तराखंड में बीजेपी की जीत के बाद से एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है, तो वहीं बड़ी खबर खानपुर से आ रही है। खानपुर सीट से जीत दर्ज करने वाले उमेश कुमार ने सीएम धामी के लिए सर्शत सीट छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उमेश कुमार के ऐलान के बाद भाजपा विधायकों में सीट छोड़ने की पेशकश शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का ऐलान कर दिया। विधायक उमेश कुमार का कहना है कि उन्होंने सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने की पैरवी इसलिए की क्योंकि उन्हें खानपुर के विकास की चिंता है। उन्होंने पुष्कर धामी के लिए सीट छोड़ने की पहल इसी शर्त पर की ताकि उनके क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों का समाधान हो सके।
गौरतलब है कि भाजपा की प्रचंड बहुमत के बाद भी सीएम चेहरे को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है क्योंकि कार्यवाहक सीएम धामी अपनी खटीमा सीट से हार गए हैं। हालांकि, भाजपा के ज्यादातर मंत्री और विधायक धामी को ही मुख्यमंत्री बनाने की बात कह चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

