उधम सिंह नगर
खुदकुशी: सिडकुल कंपनी एचआर हेड ने गटका जहर, पुलिस जुटी जांच में
रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर स्थित सिडकुल की एक कंपनी के एचआर हेड ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली है घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है बताया जा रहा है कि मूल रूप से कृष्णा नगर दिल्ली के रहने वाले संजय शर्मा सिडकुल की सूर्या कंपनी में एचआर हेड थे।
रविवार को वह कंपनी में ड्यूटी के लिए गए थे रात को उन्होंने कंपनी में ही सल्फास की गोली खा ली और उनकी मौके पर ही मौत हो गई कंपनी कर्मचारियों में एचआर हेड की मौत से वहां हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार फिलहाल मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मृतक का परिवार रुद्रपुर में ही रहता है। फिलहाल एचआर हेड जैसे पद में काम कर रहे संजय शर्मा ने क्यों मौत को गले लगाया इसकी छानबीन की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

