उधम सिंह नगर
Big Breaking: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, ड्यूटी पर जा रहें युवक को ट्रक ने रौंदा, परिवार में कोहराम…
रुद्रपुर: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की सुबह एक परिवार के लिए काल लेकर आई। दर्दनाक हादसे में जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। हादसा रुद्रपुर में हुआ है। यहां ड्यूटी पर जा रहें युवक को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिडकुल स्थित नेश्ले कंपनी में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह रोज की भांति ही बाइक से डयूटी जा रहा था। जैसे ही वह भूतबंगला से हाइवे पर पहुंचा तो इंदिरा चौक से किच्छा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक अविवाहित बताया जा रहा था। वह अकेला ही किराए में रहता था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जें में लेकर आरोपी हिरासत में ले लिया है।
मृतक युवक की पहचान मूलरूप से रिच्छा, थाना देवरनिया, बरेली निवासी 32 वर्षीय सलीम अहमद पुत्र रईस अहमद के रूप में हुई है। युवक भूतबंगला में किराए में रहता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही घटना की सूचना मृतक के बरेली निवासी स्वजनों को दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…





















Subscribe Our channel

