उधम सिंह नगर
Uttarakhand News: उत्तराखंड में यहां जहरीली गैस का रिसाव, SDM समेत 35 लोग अस्पताल में भर्ती…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां रुद्रपुर में आज सुबह ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में जहरीली गैस रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में एसडीएम सहित कई अधिकारी और लोग आ गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोग आईसीयू में भर्ती है। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंगलवार की सुबह कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर का रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में आकर आसपास के लोग बेहोश होने लगे। सूचना के बाद एसडीएम, सीेओ, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इसके बाद गैस की चपेट में आने से कई लोग बदहवास हो गए। बताया जा रहा है कि एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों समेत अब तक करीब 35 लोग बेहोश हो चुके हैं।
बताया जा रहा है कि अब गैस सिलेंडर को टीम द्वार डिस्पोज कर दिया गया है। वहीं बेहोश हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। 35 में 10 लोगों को आईसीयू में रखा गया है, जबकि शेष लोगों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस सिलेंडर में कौन सी गैस थी, इसका पता नहीं चल सका है। इसका पता लगाने में केमिस्टों की भी मदद ली जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel