उधम सिंह नगर
Big Breaking: डबल मर्डर से दहला उत्तराखंड, पत्नी-सास की हत्या कर आरोपी बच्चों संग फरार…
काशीपुर: उत्तराखंड में डबल मर्डर केस का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह में एक युवक ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या कर दी। पति की आशिक मिजाजी का विरोध करना पत्नी और सास को भारी पड़ गया। पति ने घर में सोते हुए पत्नी और सास की पाटल से काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति बच्चों संग फरार बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काशीपुर का जसपुर रविवार सुबह डबल मर्डर की वारदात से दहल गया। रविवार को मौहल्ला नत्थासिंह पंडो वाला कुआ के पास रहने वाले निखिल उर्फ सोनू पुत्र कैलाश नाथ के घर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोडकर छानबीन शुरू की। पुलिस को घर के एक कमरे में निशु तो दूसरे कमरे में उसकी मॉ जयंती देवी की लाश पड़ी मिली। डबल मर्डर की खबर से मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर मृतका निशा के पिता वीर सिंह, भाई अशोक, और बहन पिंकी आ गये। मॉ बहन के शव देखकर उन्होंने चीख मचा दी। मृतका के भाई अशोक ने बताया कि उसके जीजा निखिल सोनू ने अपनी पत्नी निशा (35) और सास जयंती देवी (55) की पाटल से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह अपने बच्चों को अपनी बहन सोनी के घर अमरोहा में छोड़ कर फरार हो गया। सोनी ने ही जसपुर में अपने रिश्तेदार को फोन कर घटना के बारे में बताया।
बताया जा रहा है कि आरोपी का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व ही उसकी पत्नी ने किसी अन्य युवती के साथ रंगेहाथों पकड़ा था। जिसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और सोनू ने निशु के साथ मारपीट की। जब निशु पुलिस में रिपोर्ट करने जा रही थी तो सोनू ने उसे रोक दिया और हाथ पैर जोड़कर माफी मांग ली। एक बार फिर उसी युवती के साथ सोनू के पकड़े जाने के बाद निशु और उसकी मां जयंती देवी सोनू के पीछे लग गए थे। कल रात सोनू जबरदस्ती अपनी सास, पत्नी और बेटी को लेकर घर आया। जिसके बाद देर रात उसने धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी। मृतका की बहन ने बताया कि सोनू ने उसके पिता से पैसे भी ले लिए थे और जमीन भी गिरवी रख दी थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



