उत्तराखंड
RESULT: UKPSC ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक, पढ़ें डिटेल्स…
युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। साथ ही परीक्षा की कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर रिजल्ट और लिस्ट देख सकते हैं।
बताया जा रहा है कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्याधीन विश्वविद्यालयों एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक कुलसचिव के रिक्त पदों पर चयन हेतु सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा के परिणाम दिनांक 30 जून, 2023 में सफल अभ्यर्थियों हेतु साक्षात्कार दिनांक 25 जुलाई, 2023 को आयोजित किया गया था।
लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार परीक्षा के अंकों के योग से निर्मित मेरिट एवं वरीयता के आधार पर श्रेष्ठता क्रम में अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के प्राप्तांक एवं कट ऑफ माक्र्स की लिस्ट आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित कर दी गयी है।
गौरतलब है कि इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 15 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक रजिस्ट्रार (उच्च शिक्षा विभाग) के पद के लिए और 2 सहायक रजिस्ट्रार (संस्कृत शिक्षा विभाग) पदों के लिए हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- असिस्टेंट रजिस्ट्रार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- यूकेपीएससी सहायक रजिस्ट्रार रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel