उत्तराखंड
UKPSC Update: इस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कौन कर सकेंगा आवेदन…
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये अपडेट उत्तराखंड में राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य पद पर भर्ती को लेकर है। इस भर्ती के लिए अब 50 वर्ष की उम्र पार करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। आइए जानते है डिटेल्स…
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई भर्ती में आयु सीमा को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से विभिन्न रिट याचिकाएं डाली गई थी। मामले में कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के निर्णय पर लोक सेवा आयोग ने आदेश दिया है कि अब 50 वर्ष की उम्र पार करने वाले अभ्यर्थी भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष (आयु गणना की विनिश्चायक तिथि एक जुलाई 2024) को पार करने वाले याचिकाकर्ताओं को आवेदन करने के अंतरिम आदेश पारित किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये अभ्यर्थी 26 अप्रैल से दो मई तक आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या हो तो वे आयोग कार्यालय के आईटी अनुभाग में 29 अप्रैल से दो मई तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel