उत्तराखंड
UKSSSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस भर्ती का रास्ता हुआ साफ, ये नोटिफिकेशन जारी…
UKSSSC Update: पेपर लीक मामले में विवादों में घिरने के बाद रूकी उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि आयोग की बैठक में रुकी हुई 08 भर्तियों के सम्बन्ध में विचार – विमर्श किया गया । जिसमें सहायक अध्यापक ( एल ० टी ० ) भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग की बैठक में निर्णय लिया गया है कि सहायक अध्यापक ( एल ० टी ० ) पद कोड 481 जिसका परिणाम घोषित होने के उपरान्त पूर्व में 590 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन किया गया । शेष अभ्यर्थियों के विषयवार अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया आयोग द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2023 से दिवसवार प्रारंभ की जायेगी अभिलेख सत्यापन के पश्चात् संस्तुति सम्बंधित नियोक्ता विभाग को प्रेषित की जायेगी ।
बताया जा रहा है कि अभिलेख सत्यापन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है । साथ ही बताया जा रहा है कि दिनांक 30 दिसम्बर , 2022 को मध्याह्न 12.00 बजे से 12.30 बजे तक आयोग द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की जायेगी। जिसमें इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel