उत्तराखंड
ब्रेकिंग: केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से जताई अनिच्छा…
देहरादून: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है जहां डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की मंत्री पद से छुट्टी हो गई है। केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार शाम को बड़ा बदलाव होना है, उससे पहले दिल्ली में सियासी हलचल जारी है।
मंत्रिमंडल में नए नामों के जुड़ने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई दी जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है। कोरोना होने के बाद से ही निशंक का स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा रहा है। दरअसल रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य कारणों से मंत्रालय में बने रहने की अनिच्छा जताई है। आपको बता दें कि उत्तराखंड से सांसद रहे अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में दायित्व मिल सकता है। सांसद अजय भट्ट को प्रधानमंत्री आवास से फोन आ चुका है और अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि अजय भट्ट को केंद्र में राज्य मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel