उत्तराखंड
खटाई में पड़ सकती है केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवाएं
रुद्रप्रयाग UT। केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन करने वाली सात हेलिकॉप्टर कंपनियों की उड़ान इस बार खटाई में पड़ सकती है। ऑलवेदर रोड के तहत गौरीकुंड हाईवे के चौड़ीकरण की जद में इन सभी हेलिकॉप्टर कंपनियों के हेलीपैड आ रहे हैं। इसका सीधा असर हेलिकॉप्टर सेवाओं के संचालन पर पड़ेगा। रुद्रप्रयाग जिले में गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच 12 हेलीपैड हैं। इनमें से नारायणकोटी, सेरसी, बड़ासू और सेरसी जामू में हाईवे से सटे सात हेलीपैड ऑलवेदर रोड की जद में आ रहे हैं। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि किस हेलीपैड की कितनी भूमि कटिंग की जद में आएगी। नेशनल हाईवे गौरीकुंड की ओर से इसकी सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस हेलीपैड को कितनानुकसान होगा। इसके बावजूद कटिंग का काम अप्रैल तक पूरा होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
