उत्तरकाशी
उत्तराखंड में यहां लगने वाला है खास दीवाली मेला, 14 लाख तक के इनाम जीतने का मौका…
उत्तराखंड वासियों के लिए काम की खबर है। जहां एक ओर त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में आपके पास लाखों के इनाम जितने का सुनहरा मौका है। जी हां उत्तरकाशी में सैनिक दीपावली मेला लगने वाला है। इस मेले में लक्की ड्रॉ के द्वारा 14 लाख के इनाम बांटे जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने मेले की तैयारियां पूरी कर ली है। मेले का आयोजन रामलीला मैदान में 31 अक्तूबर से 6 नवंबर तक किया जाएगा। इससे पहले कई तरह की प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिसमें आठ लाख की कार सहित कुल 14 लाख के लक्की ड्रॉ निकाले गए।
बताया जा रहा है कि मेले से पूर्व 29 अक्तूबर को रन फॉर आर्मी ओपन रेस क आयोजन होगा जिसमें सभी आयुवर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। सैनिक मेले में इस बार ढोल सागर प्रतियोगिता की जगह पांडव नृत्य प्रतियोगिता रखी गई।इस मेले में लक्की ड्राॅ के माध्यम से विजेताओं को करीब 14 लाख रुपये के इनाम बांटे जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

