उत्तरकाशी
Accident: उत्तराखंड में अभी-अभी गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत; एक घायल…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नही रहा है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है।यहां गहरी खाई में कार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि घायल को रेस्क्यू करने के लिए ब्रह्मखाल चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कार्य कर शवों को कब्जे में लिया है। वहीं घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक महिला गंभीर घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

