उत्तरकाशी
Big Breaking: उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन भूकंप से डोली धरती, लोगों में दहशत, मची अफरा-तफरी…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। लगातार दुसरे दिन राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तरकाशी जिले में रविवार सुबह 11.27 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार सुबह भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लगातार दुसरे दिन धरती डोलने से लोगों में खौफ देखने मिल रहा है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मेग्नीट्यूड मापी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तरकाशी और किन्नौर जिले में रविवार सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोगों में अफरातफरी मच गई। इसका केंद्र जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 92 किलोमीटर दूर था। उत्तरकाशी आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार फिलहाल कहीं से भी भूकंप के कारण कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। अफसरों को अलर्ट रहने को कहा गया है। क्योंकि, उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी उत्तराखंड सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तरकाशी में तड़के भूकंप महसूस किए गए तो वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कुछ हिस्सों में सुबह करीब पौने 10 बजे के करीब भूकंप आया है।जम्मू-कश्मीर में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 5.7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था। वहीं उत्तरकाशी जिले में आज तड़के सुबह 3.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत से लोग घरों के बाहर निकल आए। दुबारा भूकंप आने से लोगों में खौफ बना हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

