उत्तरकाशी
उत्तराखंड के लोकप्रिय डाॅक्टर एसडी जोशी की चलो गांव की ओर मुहिम जारी, उत्तरकाशी में लगाया फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प
विचार एक नई सोच संस्था के दीपक जुगराण ने बांटे मास्क और सेनिटाईजर, कोरोना को लेकर किया लोगों को जागरूक
देहरादून। भगवान का दूसरा रूप डाॅक्टर को कहा जाता है। कुछ डाॅक्टर इसको साकार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं डाॅक्टर एसडी जोशी।
उत्तराखंड के लोकप्रिय फिजीशियन डाॅक्टर एसडी जोशी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपने व्यवहार और समर्पण से मरीजों में खासा लोकप्रिय डाॅ जोशी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जिन-जिन जनपदों में इन्होंने अपने रिटायरमेंट से पहले सेवाएं दे वहां से आज भी मरीज इनकी सलाह लेने या इनको दिखाने के लिये देहरादून स्थित इनके शंकर क्लीनिक में आते हैं।
डाॅ जोशी भी किसी को निराश नहीं करते हैं। चिकित्सा सेवा के तमाम संगठनों से जुड़े डाॅ एसडी जोशी प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के 2 बाद निर्विरोध अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
उत्तरकाशी में लगाया फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प
वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ एसडी जोशी की पहाड़ के दुर्गम इलाकों में जाकर लोगांे को स्वास्थ्य सुविधाएं देने की मुहिम लगातार जारी है। पौड़ी, चमोली के बाद डाॅ जोशी ने उत्तरकाशी जनपद में फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प लगाया। उत्तरकाशी पहुंचने पर डाॅ एसडी जोशी का भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर उत्तरकाशी जनपद के सीएमओ डाॅ डीपी जोशी भी मौजूद रहे। डूंडा और भटवाड़ी ब्लाॅक में आयोजित फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प कैंप में वरिष्ठ फिजिशीयन डाॅ जोशी ने 300 से अधिक मरीज देखे।
इन मरीजों में सामान्य बीमारियों के आलावा 100 से अधिक मरीज हृदय रोग व शुगर से संबधित बीमारियों के भी थे। हृदय रोग से संबधित मरीजों का मौके पर फ्री इसीजी व शुगर के रोगियों की फ्री शुगर जांच की गई।
सभी जांचे पूरे एतिहात के साथ डाॅ जोशी की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य कपिल थापा ने अहम योगदान दिया।
कोरोना संक्रमण को लेकर किया गया जागरूक
डाॅ जोशी ने मेडिकल हैल्थ कैंप में स्वास्थ्य जांच को आये सभी मरीजों को कोराना महामारी को लेकर जागरूक किया।
उन्हें कोरोना के लक्षण व बचाव के तरीकों के बारे में बिस्तार से बताया। साथ ही वायरल संक्रमण व कोरोना संक्रमण के अंतर को भी मरीजों के समझाया। डाॅ जोशी ने स्वास्थ्य जांच को आये लोगों से कहा कि बीमारियों को छिपायें नहीं डाॅक्टर को बतायें। बिना डाॅक्टरी के सलाह के कोई भी दवा न खायें।
दीपक जुगराण ने बांटे मास्क सेनेटाइजर
उत्तरकाशी में लगाये गये फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प में विचार एक नई सोच संस्था के सदस्य दीपक जुगराण ने स्वास्थ्य जांच को आये सभी लोगों को फ्री मास्क व सेनेटाइजर बांटे।
दीपक जुगराण ने स्वास्थ्य जांच को आये सभी लोगों को मास्क की अहमियत बताते हुए घर से बाहर बिना मास्क के न निकले को कहा।
उन्होंने लोगों से मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने को भी कहा। लोगों ने विचार एक नई सोच संस्था की सराहना करते हुए कोरोना जागरूकता को लेकर प्रयास की सराहना की।
पहाड़ो के प्रति सर्मपित डाॅ एसडी जोशी
डॉ. एसडी जोशी ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए लगाये जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों से जनता को राहत मिलती है।
उन्होंने कहा कि वह लोग जो महंगी दवाईयां नहीं खरीद सकते, जांचें नहीं करा सकते, उन्हें ऐसे शिविरों से लाभ मिलता है। डाॅ एसडी जोशी ने कहा कि वह समय-समय पर पहाड़ों में जनता के लिये निशुल्क सेवाएं देते रहेंगे।
चलो गांव की ओर मुहिम के जरिए मिल रहा लोगों को फ्री ईलाज डाॅक्टर जोशी ने कहा कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिये सरकार के साथ-साथ हम सभी डाॅक्टरों को अपने स्तर से प्रयास करने होंगे।
इसकी शुरूआत मैने स्यंम से की है। मेरा गांव चमोली जनपद के अंतर्गत आता है। जहां स्वास्थ्य सेवाओं की हालत किसी से छिपी नहीं है। इसलिये मैं प्रत्येक 2 माह में एक स्वास्थ्य कैंप अपने गांव में लगाता हूं।
जिससे मेरे गांव के साथ ही आस पास के गांव के लोगों को स्वास्थ्य संबधी जागरूकता के साथ ही तमाम बीमारियों का ईलाज हो सके। इसके साथ ही इस कैंप में सभी दवाईयां निशुल्क दी जाती हैं।
चमोली के साथ पौड़ी जिले के अधिकांश गांवों में विचार एक नई सोच संस्था के साथ मिलकर फ्री कैंप आयोजित किये जा रहे हैं। उत्तरकाशी जनपद में भी फ्री कैंप आयोजित किया गया है। जहां पर 300 से अधिक मरीज देखे गये हैं।
इसमें से 100 से अधिक मरीजों की ईसीजी व शुगर जांच निशुल्क की गई है। मेरी यह यात्रा लगातार जारी रहेगी। मेरी कोशिश है प्रत्येक जनपद में दुर्गम गांवों में और जहां जरूरत हो वहां निशुल्क हैल्थ कैंप लगाता रहूं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

