उत्तरकाशी
BIG BREAKING: लगातार मूसलाधार बरसात से बादल फटा, 3 की मौत, चार लापता, रेस्क्यू जारी…
उत्तरकाशी। लगातार बरसात की दस्तक से उत्तराखंड में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। देर रात उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने की खबर सामने आई है।यंहा ग्राम सभा कंकराड़ी, मुस्टिकसौर में बादल फटा है। जिसमे तीन लोगों की मौत बताई जा रही है। जबकि चार लापता हैं। बहरहाल SDRF और पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। वंही मकानों के जमीदोंज होने की खबर भी सामने आ रही है।
देर रात बादल फटने की भयानक गड़गड़ाहट से लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। आपदा क्षेत्रों में एसडीआरएफ की टीम की तैनाती कर दी गई है। लगातार बारिश से नदी, गदेरे नाले उफान पर हैं। बहरहाल प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू जारी है। पूरे मामले में मुख्यमंत्री ने दुःख जताया है और प्रशासन को राहत कार्य के लिए निर्देशित किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
