उत्तरकाशी
Cow Dung Rakhi Special: उत्तराखंड में यहां गाय के गोबर से बन रही फैंसी राखियां, मार्केट में हो रही चर्चा…
Cow Dung Rakhi Special: राखी का त्यौहार सामने है और ऐसे में मार्केट में तमाम राखियां आप लोगों को देखने को मिल रही होगी। बुलडोजर बाबा योगी, मोदी राखी भी मार्केट में आ रखी है। ऐसे में ही उत्तराखंड के उत्तरकाशी से भी एक ऐसी राखी सामने आई है जो आपने कभी सुना नहीं होगा जी हां हम बात कर रहे हैं गाय के गोबर से बनी राखी का।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले (Uttarkashi) में गाय के गोबर से फैंसी राखियां बनाई जा रही हैं। गाय के गोबर से बनी राखी की मार्केट में चर्चाएं भी काफी तेज हो गई है। देव भूमी में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए गाय के गोबर से वैदिक राखियां (Cow Dung Rakhi Uttarkashi) बनाने का काम कर रहे है। इससे 4-5 अन्य लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। इतना ही नहीं अजय बडोला (Ajay Badola) और उनके साथ जुड़ी महिलाएं वैदिक राखियां, दीये, धूपबत्ती, हवन सामग्री और गाय के गोबर से मूर्तियां भी बनाते हैं।
गाय के गोबर से ऐसे हो रहा स्वरोजगार
आपको बता दें कि गाय के गोबर से भी स्वरोजगार ( Self Employed ) किया जा सकता है। अजय प्रकाश बडोला गाय के गोबर से धूपबत्ती, हवन सामाग्री, कंडे, दीपक बनाने के बाद, पिछले साल से रक्षाबंधन ( Rakshabandhan Special ) के पावन पर्व पर वैदिक राखी बनाया था. जिसके बाद इस बार रक्षाबंधन से पहले वह गाय के गोबर से फैंसी राखियां बनाने का काम कर रहे हैं।
गोबर का कलाई से होता है, जिससे हैं काफी लाभ
आपको बता दें कि गाय के गोबर से स्वरोजगार की और भी तरह की नई शुरुआत हो रही है। जानकारी के मुताबिक अजय प्रकाश बडोला (Ajay Prakash Badala) ने अपने साथ 5 लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा है. जो वाकई काबिले तारिफ हैं, अजय प्रकाश बडोला ने बताया कि गोबर की राखी से स्वरोजगार तो मिलता है। वहीं, गाय के गोबर से बनी वैदिक राखियों (Vedic Rakhis ) को पहने से गोबर का कलाई से स्पर्श (Dung Rakhis) होता है, जिससे राखी पहनने वाले लोगों को काफी लाभ मिलता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
