उत्तरकाशी
Earthquake: उत्तराखंड में यहां फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में लोग…
Earthquake: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, उत्तरकाशी में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लगातार आ रहे भूंकप से लोग दहशत में है। रिपोर्टस की माने तो भूकंप के झटके तड़के 2:19 बजे महसूस किए गए हैं। हालांकि जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बीती देर रात 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का समय 2 बजकर 19 मिनट बताया जा रहा है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.87 था और देशांतर 78.19 था। जबकि भूकंप की गहराई 5 किमी बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर नेपाल के बागलुंग में स्थानीय समयानुसार 1 और 2 बजे 4.7 और 5.3 तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
गौरतलब है कि उत्तरकाशी में 10 दिन के अंदर भूकंप का ये दूसरा झटका महसूस किया गया है। इससे पहले 19 और 12 दिसंबर को भी उत्तराखंड में भूकंप आया था। तब भी उत्तरकाशी में धरती डोली थी। भूकंप के झटके देहरादून समेत पूरे राज्य में महसूस किए गए थे। लगातार आ रहे भूकंप से लोग दहशत में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

