उत्तरकाशी
Breaking: उत्तराखंड में सड़क हादसा, दो की मौत, मचा कोहराम…
त्यूणी से करीब 15 किलोमीटर दूर बिरसाड खड के पास एक बोलेरो पिकअप जो टिकोची (उत्तरकाशी) से सेब लेकर जा रही थी, सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकालकर त्यूणी भिजवाया गया।
आज प्रात: थाना त्यूणी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अणु से करीब 01 किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे पहाडी में गिरी है। उक्त सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस तत्काल मय बचाव / राहत सामाग्री रस्सी आदि उपकरणों के घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम अणु से 1 किलोमीटर आगे बिरसाड खड के पास पहुंचे तो एक बोलेरो पिकअप UKO7CD-0843 जो
टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे पहाड़ी में खाई में गिर रखी है, मौके पर 2 मृतकों के शव पड़े हैं । स्थानीय लोगों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर / निकालकर सड़क पर लाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी भिजवाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…





















Subscribe Our channel
