Connect with us

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी: यहाँ जाँच टीम और शिकायतकर्ता के बीच हुई हाथापाई, वीडियो जमकर वायरल…

बड़कोट तहसील के पाली गांव में जांच टीम व शिकायतकर्ता के बीच खूब हाथापाई हुई। टीम शिकायतकर्ता की शिकायत पर अनियमितताओं की जांच के लिए गांव पहुंची थी। यहां वी‌डियो क्लिप बनाए जाने को लेकर टीम व शिकायतकर्ता के बीच विवाद हो गया। हाथापाई अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जांच टीम में शमिल खंड विकास अधिकारी ने इस संबंध में बड़कोट ‌थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बीते सोमवार को पाली गांव के पुथली तोक में जांच टीम पहुंची थी। शिकायतकर्ता भीष्म राणा ने गांव में पेयजल योजना निर्माण में अनियमितता की ‌शिकायत की थी। जिस पर विकासखंड नौगांव से खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी, ग्राम विकास अधिकारी अनीता चौहान समेत 5 लोग की टीम जांच के लिए पहुंची थी। बीडीओ दिनेश जोशी ने बताया जैसे ही टीम ने जांच शुरु की तो शिकायतकर्ता का बेटा वीडियो बनाने लगा। उन्होंने बताया कि जब ‌शिकायतकर्ता को वीडियो बनाने के लिए मना किया तो वह भड़क गया और विवाद करने लगा।

जोशी ने बताया कि शिकायतकर्ता भीष्म ने ग्राम विकास अधिकारी अनीता चौहान के साथ हाथापाई शुरु कर दी। जोशी ने बताया कि इस संबंध में थाना बड़कोट में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता भीष्म सिंह ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी अनीता चौहान ने उनके बेटे के साथ छीना झपटी और हाथापाई की। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि खंड विकास अधिकारी की शिकायत पर भीष्म राणा व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया में हो रहा वीडियो वायरल

उत्तरकाशी: यहाँ जाँच टीम और शिकायतकर्ता के बीच हुई हाथापाई, वीडियो जमकर वायरल…

जांच टीम व ‌शिकायत कर्ता के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्राम विकास अधिकारी की ओर से छीना झपटी की शुरुआत दिखाई दे रही है। जांच टीम ने शिकायतकर्ता को वीडियो बनाने से रोका था। जबकि जांच के दौरान वीडियो बनाया जाना आम बात है। यदि जांच टीम वीडियो बनाने से नहीं रोकती तो यह विवाद नहीं होता।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तरकाशी

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Uttarakhand Today

Our YouTube Channel

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

Advertisement
To Top

https://spaziosicurezzaweb.com/slot-deposit-pulsa/

https://hort.hdut.edu.tw/wp-includes/slot-nexus/

https://boogoomusicfest.com

https://thesummerhouseapts.com/wp-content/slot-nexus-engine/

https://bpgslot.net/slot-deposit-pulsa/

https://marquiscoralsprings.com/wp-includes/slot-deposit-pulsa/

bonus new member

slot depo pulsa

6 Shares
Share via
Copy link