उत्तरकाशी
चारधाम यात्राः यमुनोत्री हाईवे बंद होने से फंसे हजारों यात्रियों का सब्र टूटा, भड़के श्रद्धालुओं ने किया प्रदर्शन…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड़ में चारधाम यात्रा पर मौसम की मार देखने को मिल रही है। 36 घंटे के भीतर यमुनोत्री हाईवे दोबारा बंद होने से हजारों तीर्थ यात्री फंसे हुए है। बताया जा रहा है कि जिस कारण यमुनोत्री हाईवे पर तीन दिनों तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसे में जगह-जगह तकरीबन 12 हजार यात्री फंसे हुए हैं। जो मार्ग खुलने का इंतज़ार करते हुए अब सब्र खो चुके हैं। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में फंसे यात्रियों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि हमें पूछा नहीं जा रहा है न ही हमें यहां से अन्य जगह के लिए निकाला जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते बुधवार को यमुनोत्री धाम से करीब 18 किमी पहले स्यानाचट्टी और रानाचट्टी के बीच यमुनोत्री हाईवे की दीवार धंस गई थी। इससे हाईवे का करीब 15 मीटर हिस्सा धंस गया था। किसी तरह इसे आवाजाही लायक बनाया गया, लेकिन हाईवे के फिर धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। शुक्रवार सुबह इस हिस्से में बस ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने अगले तीन दिनों के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी है। शनिवार सुबह से प्रशासन जानकीचट्टी में फंसे वाहनों को निकालने में जुटा है। पर लोगों का सब्र का बांध टूट रहा है। यहां जानकीचट्टी में फंसे यात्री यमुनोत्री प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर चुके हैं और एक कार्य अधिकारी का घेराव भी किया है।
बताया जा रहा है यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को लगातार बाधित हो रहे हाईवे से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक डोभाल भी मौके पर अधिकारियों से मिलने बाइक पर पहुंचे। अब एनएच के अधिकारियों का कहना है कि जल्द पहाड़ की कटिंग कर मार्ग को पूरी तरह यात्रा के लिए सुचारू कर दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले कहा गया था कि तीन दिन में मार्ग सही हो पाएगा। चौबीसों घंटे एनएच की टीम हाईवे की मरम्मत करेगी। चट्टान की कटिंग के साथ सुरक्षा दीवार की जगह वायरक्रेट डालकर दीवार बनाने का काम किया जाएगा। बताया कि इस हिस्से में छोटे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

