उत्तरकाशी
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां गहरी खाई में गिरा वाहन, उड़े परखच्चे, एक की मौत…
उत्तरकाशीः पहाड़ी अंचलों से हर रोज हादसों की खबर आ रही है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी जिले से आ रही है। यहां कल्याणी के सिल्लाधार के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन के परखच्चे उड़ गए है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बड़कोट से उत्तरकाशी के लिए जा रहा वाहन सिल्लाधार के पास बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात 2 बजे हुआ है। हादसे की जानकारी सुबह हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर ब्रह्मखाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शव को खाई से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान जसवंत सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी गोल बनाल उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

