उत्तरकाशी
Video: उत्तराखंड में यहां चंद सैकेंड में सड़क पर आ गिरा पहाड़, लोगों ने भागकर बचाई जान, देखें…
उत्तराखंड में भूस्खलन का दौर जारी है। उत्तरकाशी से भूस्खलन की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई है। देखते ही देखते चंद सैकेंड में सड़क पर पहाड़ आ गिरा। बताया जा रहा है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनगर व हेल्गू के पास ये भूस्खलन हुआ है। इस दौरान लोगों ने भागकर जान बचाई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गंगोत्री हाईवे पर सुनगर व हेल्गू के पास भूस्खलन से राजमार्ग अवरुद्ध है। अवरुद्ध मार्ग को सुचारू करने के दौरान पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान मौके पर मौजूद बीआरओ के कर्मचारियों और मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही भूस्खलन हुआ तो लोगों ने भागकर जान बचाई। अगर एक पल भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
आप वीडियो में साफ देख सकते हैं जहां कार्य कर रहे दो कर्मचारी एवं जेसीबी मशीन चालक राज मार्ग पर आए मलबे को मशीन के माध्यम से हटा रहे थे इस दौरान अचानक भारी से भारी भूस्खलन हो गया और देखते ही देखते इन लोगों को अपनी जान बचाकर किसी तरीके से भागना पड़ा यदि जरा सी भी लापरवाही हो जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता है।
Video: उत्तराखंड में यहां चंद सैकेंड में सड़क पर आ गिरा पहाड़, लोगों ने भागकर बचाई जान, देखें…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

