उत्तराखंड
उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं की परीक्षा के बाद अब 12वीं की परीक्षा भी रद्द, सभी छात्र-छात्राएं होंगे पास…
देहरादून: सीबीएसई के बाद अब उत्तराखंड में भी 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं। शत प्रतिशत छात्रों को पास किया जाएगा। जो छात्र अंक सुधार चाहेंगे उनके लिए हालात ठीक होने पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ रावत की सहमति के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने जून में प्रस्तावित 12वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का ऐलान किया। इससे पूर्व दोपहर सचिवालय में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षा रद्द करने को लेकर विचार विमर्श किया गया, जिसमें सहमति बनी कि राज्य में कोविड के मद्देनजर परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़िए- बड़ी खबर: उत्तराखंड शासन में कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, पढ़िए विस्तार से…
शिक्षा मंत्री पांडे ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी सवा लाख छात्रों को पास किया जाएगा। यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होगा तो उनके लिए हालात ठीक होने पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश, शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक विनय शंकर पांडेय शामिल हुए।
यह भी पढ़िए- उत्तराखंड: अगर मांग पूरी न हुई तो कनस्तर और रणसिंघे की धमक के साथ गूंज उठेगा आंदोलन…
सरकार दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं पहले ही रद्द कर चुकी है। पहले हालात ठीक होने पर जून में 12वीं की परीक्षा कराए जाने की तैयारी थी, लेकिन कोविड की दूसरी लहर के घातक स्वरूप को देखते हुए सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना पड़ा। इस साल 12वीं में 1.24 लाख और दसवीं में 1.48 छात्र छात्राएं शामिल हो रहे हैं। अब सभी छात्रों को पास किया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब बोर्ड परीक्षा में एक भी छात्र फेल नहीं होगा। छात्रों को अंक प्रदान करने के लिए सीबीएसई पैटर्न का इंतज़ार किया जाएगा।
यह भी पढ़िए- उत्तराखंड: पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे कटौती बनती जा रही सरकार की गले की फांस…
इतिहास के पन्नों में शैक्षिक सत्र 2020- 21 किसी भी छात्र के फेल न होने के लिए याद किया जाएगा। इस सत्र में गृह परीक्षाएं पहले ही रद्द हो चुकी हैं। छात्रों को प्रमोट किया जाना है, अब बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं भी अंतिम समय में रद्द कर दी गई हैं। बोर्ड में भी शत प्रतिशत छात्रों को पास किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel