उत्तराखंड
सोनू सूद को फोन कर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने की तारीफ, जताया आभार..सोनू जल्दी ही उत्तराखंड आऊंगा।
UT- लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए बॉलिवुड अभिनेता सोनू सूद किसी फरिश्ते से कम नहीं थे।
बसों का इंतजाम करके हजारों मजदूरों को घर पहुंचाने वाले सोनू सूद की देशभर में खूब सराहना हुई। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोनू को फोन कर मजदूरों के लिए किए गए उनके कामों की जमकर तारीफ की।
रावत ने बाद में ट्वीट कर बॉलिवुड अभिनेता का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोनू सूद ने अपने स्वयं के प्रयासों से मुंबई और आसपास के इलाकों में उत्तराखंड के प्रवासियों को घर भेजने का प्रबंध किया, इसके लिए वह उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
सीएम ने कहा, आपके (सोनू सूद के) इस सहयोग के लिए हम सदैव आभारी रहेंगे। रावत के अलावा सोनू सूद ने भी ट्वीट कर सीएम से हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी।
सोनू ने बाद में उत्तराखंड पहुंचकर सीएम से मिलने का वादा भी किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सीएम से फोन पर बात कर बहुत अच्छा लगा।
आपने (सीएम ने) जिस सादगी और गर्मजोशी से मेरे प्रयासों की सराहना की, उससे मुझे और बल मिलता है। सूद ने आगे कहा, ‘मैं जल्दी ही बद्री-केदार दर्शन के लिए उत्तराखंड आऊंगा और आपसे मुलाकात करूंगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
















Subscribe Our channel