उत्तराखंड
Big breaking: उत्तराखंड कांग्रेस ने इन सीटों पर उम्मीदवारों का नाम किया फाइनल, आधिकारिक घोषणा बाकी…
साल 2022 में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। उत्तराखंड की सत्ता वापस पाने के लिए कांग्रेस गहराई से चुनावी मंथन में जुटी हुई है। कांग्रेस (Congress) जल्द ही राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 45 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने इन 45 सीटों पर टिकट बंटवारे के नाम को अंतिम रूप दे दिया है और जनवरी के पहले सप्ताह में ही पार्टी इन नामों की घोषणा कर सकती है।
दिल्ली में चल रही कांग्रेस की प्रत्याशियों के नामों को लेकर माथापच्ची काफी हद तक पूरी हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 33 लोगों के नामों पर मुहर लग गयी है, बस आधिकारिक घोषणा होना बाकी रह गया है।
जिन नामों पर मोहर लगी है, उनके सम्भावित नाम की लिस्ट पढ़ें …..
1. नैनीताल से संभावित प्रत्याशी संजीव आर्य
2. हल्द्वानी से सुमित हृदेश
3. जागेश्वर से गोविंद कुंजवाल
4. रानीखेत से करण महारा
5. केदारनाथ से मनोज रावत
6. मंगलौर से काजी निजामुद्दीन
7. लक्सर से हाजी तस्लीम
8. कलियर से फुरकान अहमद
9. भगवानपुर से ममता राकेश
10. श्रीनगर गढ़वाल से गणेश गोदियाल
11. बाजपुर से यशपाल आर्य
12. थराली से जीतराम आर्य
13. प्रताप नगर से विक्रम नेगी
14. चकराता से प्रीतम सिंह
15. गंगोत्री से विजयपाल सजवान
16. विकासनगर से नवप्रभात
17. बद्रीनाथ से राजेंद्र भंडारी
18. सहसपुर से राकेश सिंह नेगी
19. धर्मपुर से दिनेश अग्रवाल
20. डोईवाला से हीरा सिंह बिष्ट
21. पौड़ी गढ़वाल से नवल किशोर
22. कोटद्वार से सुरेंद्र नेगी
23. पिथौरागढ़ से मयूख महर
24. डीडीहाट से प्रदीप पाल
25. गंगोलीहाट से नारायण राम आर्य
26. द्वाराहाट से मदन बिष्ट
27. अल्मोड़ा से मनोज तिवारी
28. लोहाघाट से कुशाल सिंह
29. चंपावत से हिमेश खर्कवाल
30. रामनगर से रंजीत रावत
31. जसपुर से आदेश चौहान
32. किच्छा से तिलक राज बेहड़
33. खटीमा से भुवन कापड़ी कांग्रेस के संभावित चेहरे हो सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel