उत्तराखंड
राजनीतिः उत्तराखंड कांग्रेस के विधायक ने कांग्रेस को ही दे डाली बीजेपी से सीखने की नसीहत, गरमाई सियासत…
देहरादूनः उत्तराखंड में कल से विधानसभा सत्र की शुरूआत हो रही है। ऐसे में जहां बीजेपी सत्र की तैयारियों में जुट गई है। तो वहीं अभी तक कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाई है। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर हो रही देरी के कारण उनके ही नेता सवाल उठाने लगे हैं। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने पार्टी को बीजेपी से अनुशासन सीखने की नसीहत दें डाली है। वहीं, अब भाजपा ने भी इस मामले पर तंंज कसना शुरू कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर हरीश रावत और प्रीतम सिंह के गुट आमने-सामने हैं। जिसके कारण देरी हो रही है। हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अनुशासन को लेकर कांग्रेस को बीजेपी से सीखना चाहिए। जिस तरह बीजेपी में हर बात पार्टी फोरम में रखी जाती है और बीजेपी हाईकमान का निर्णय ही सर्वमान्य होता है उसी तरह कांग्रेस को भी अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष का चयन जल्द हो जाएगा।
सुमित ने कहा कि आज कांग्रेस विधानसभा दल की बैठक है। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। आलाकमान जिसको भी नेता प्रतिपक्ष तय करेगा उस पर सब सहमत होंगे। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि उत्तराखंड में जिस तरह से कांग्रेस की स्थिति है उससे लगता है कि कांग्रेस अब पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष तक भी तय नहीं कर पा रही है। यह वह पार्टी है जो चुनाव से पहले सरकार बनाने का दावा कर रही थी, आज नेता प्रतिपक्ष तक बनाने में असमर्थ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel