उत्तराखंड
Big News: कश्मीर फाइल्स’ की तर्ज पर बनेगी ‘उत्तराखंड फाइल्स’ फिल्म, जानिए कहानी…
देहरादून: उत्तराखंड का अपना एक दर्दनाक इतिहास है। उत्तराखंड को बनाने के लिए कई आंदोलनकारियों ने गोलियां खाई है। इसी दर्दनाक इतिहास को अब बड़े पर्द पर उकेरने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही 90 के दशक में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुई बर्बरता पर आधारित कश्मीर फाइल्स फिल्म की तर्ज पर उत्तराखंड फाइल्स फिल्म बनने वाली है। जिसकी कवायद शुरू हो गई है। इस फिल्म को बनाने का बिड़ा देहरादून के युवा अभिषेक भट्ट ने उठाया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दून के बसंत विहार निवासी अभिषेक भट्ट ने उत्तराखंड फाइल्स फिल्म को बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। अभिषेक भट्ट ने देहरादून के एक कॉलेज से मास कम्युनिकेशन करने के बाद दो वेब सीरीज भी बनाई है। जिनको अच्छा खासा रिस्पॉन्स भी मिला है। साथ ही भट्ट अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। अभिषेक भट्ट 2015 में तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन पर एक रैप किया था। उसके बाद बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने उनके इस रैप को शेयर किया था।
अभिषेक अब उत्तराखंड के संघर्ष को बड़े पर्दे पर उतारने वाले है। वह फिल्म के नाम और सार का रजिस्ट्रेशन करने के बाद उत्तराखंड आंदोलन से जुड़ी हर घटना और उस समय की परिस्थितियों का अध्ययन कर रहे हैं। साथ ही उत्तराखंड आंदोलन से जुड़े सभी आंदोलनकारियों से भी जानकारी ले रहे हैं। अब इस विषय पर भी उत्तराखंड फाइल्स के नाम से फिल्म बनाने की कवायद शुरू हो गई है। अभी फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel