उत्तराखंड
Uttarakhand News: शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर, शासन ने लिया ये बड़ा फैसला…

Uttarakhand News: शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। शासन ने प्रदेश के सभी 22066 आंगनबाड़ी केंद्र चालू शैक्षिक 2022-23 में ही पूर्व प्राथमिक (प्री प्राइमरी) स्कूलों बनने की घोषणा की है। जिसको लेकर काम शुरू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकारी बेसिक स्कूल से एक किलो मीटर के दायरे मे स्थापित आंगबाड़ी केंद्र प्रिप्राइमरी स्कूल बनाया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश सरकार ने इसी सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है। विद्यालयी शिक्षा में इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है। शिक्षा नीति 2020 के अनुसार अब तक सरकारी स्कूल परिसर में स्थित4500 आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल वाटिका में तब्दील किया गया है। अब आंगबाड़ी केंद्र प्रिप्राइमरी स्कूल में बदले जाएंगे।
बताया जा रहा है कि पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। कक्षा-एक में दाखिला लेने से पहले ही बच्चे का अक्षरों, शब्दों और संख्या से परिचय हो, इसकी कोशिश की जा रही है। इसके लिए पूर्व प्राथमिक कक्षाएं संचालित की जाएंगी। ये कक्षाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में चलेंगी। सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय परिसर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में पूर्व प्राथमिक कक्षाएं चलाई जाएंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


