उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी ने दी विजय दिवस पर बड़ी सौगात, इन्हें रोडवेज बस में मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा…
देश के साथ ही प्रदेश में भी आज विजय दिवस की धूम है। प्रदेश में भी विजय दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीएम धामी ने सैनिकों व वीरांगनाओं को सौगात दी है। सीएम ने सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए मुफ्त सफर की घोषणा की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को विजय दिवस के उपलक्ष में देहरादून स्थित गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। साथ ही बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सैनिकों व वीरांगनाओं के लिए भी बड़ी घोषणा की।
सीएम ने इस दौरान उत्तराखंड रोडवेज में सभी सैनिकों व वीरांगनाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि कैंट क्षेत्र में निवासरत सभी सैन्य परिवारों को हाउस टैक्स में छूट देने को लेकर उचित समाधान निकाला जाएगा।
गौरतलब है कि देश आज विजय दिवस की 51वीं वर्षगांठ मना रहा है। 16 दिसंबर को हर साल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन 1971 में भारत ने पाकिस्तान को जंग में हराया था। इसी ऐतिहासिक जीत का जश्न हर साल मनाया जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel