उत्तराखंड
Uttarakhand News: धामी सरकार लाने जा रही है ये सख्त कानून, सदन में पेश होगा ये विधेयक, जानें…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार जल्द ही सख्त कानून करने वाली है। बताया जा रहा ह कि ये कानून विरोध प्रदर्शन के नाम पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों पर लगाम लगाने के लिए लाया जा रहा है। धामी सरकार सदन में ‘उत्तराखंड सार्वजनिक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक’ लाएगी। जिसे 26 फरवरी से शुरू होने वाले सत्र में सदन में पेश करने की खबर है आइए जानते है इसके बारे में..
मिली जानकारी के अनुसार योगी सरकार की तर्ज पर अब धामी सरकार सार्वजनिक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक ला रही है। ये कानून विरोध प्रदर्शन और हड़ताल के दौरान हुए नुकसान की वसूली करने को लेकर है। बताया जा रहा है कि बिल में उपद्रव में शामिल आरोपियों से किये जाने का प्रावधान किया गया है। नुकसान की भरपाई के लिए सेवानिवृत्त जिला जज की अध्यक्षता में ट्रिब्यूनल का गठन किया जाएगा। जिसके माध्यम से इन सभी मामलों की जांच कर आरोपियों से वसूली की जाएगी। इस विधायक को इस बार सदन में रखा जाएगा और इसको पारित किया जाएगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से शुरू होने जा रहा है सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी. धामी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेगी। बताया जा रहा है कि धामी सरकार के बजट में गरीब,युवा, किसान और महिलाओं का इस बजट में खास ध्यान रखा गया है। सरकार सदन में 90 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर सकती है। बजट को लेकर सरकार ने खास तैयारिया की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…
















Subscribe Our channel