उत्तराखंड
Uttarakhand News: धामी सरकार पूरा करेगी घर बनाने का सपना, इन्हें मिलेगे इतने रुपए, पढ़ें योजना…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में शासन ने अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है। शासन के इस फैसले से अब घर बनाने का सपना पूरा हो सकेगा। बताया जा रहा है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अटल आवास योजना में दी जाने वाली धनराशि को बढ़ा दिया है। ये राशि पर्वतीय इलाकों में 95 हजार जबकि मैदानी इलाकों में 85 हजार रुपए बढ़ा दी गई है।
मीडियी रिपोर्टस के अनुसार अटल आवास योजना के तहत दी जानी वाली धनराशि को प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि एससी, एसटी वर्ग (वार्षिक आय 32 हजार से कम) के लोगों को अटल आवास योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में घर बनाने के लिए 38, 500 रुपए दिए जाते थे। जिसे अब बढ़ाया गया है। अब इस धनराशि को बढ़ाकर एक लाख 30 हजार रुपए कर दिया गया है।
वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी राशि को बढ़ाया गया है। बताया जा रहा है की अभी तक इस योजना के तहत 35 हजार रुपए दिए जाते थे। जिसे बढ़ाकर एक लाख 20 हजार रुपए कर दिया गया है। इतना ही नहीं वार्षिक आय की सीमा को भी बढ़ाया गया है।वार्षिक आय को 32 हजार रुपये से बढ़ाकर 48 हजार रुपये कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel