उत्तराखंड
Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के लिए कवायद शुरू, सीएस ने दिए यात्रा के लिए अधिकारियों को ये निर्देश…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए कवायद शुरू हो गई है। सीएस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को अगले यात्रा सीजन की तैयारियां अभी से शुरू किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने घोड़े खच्चरों की स्वास्थ्य जांच हेतु पशुपालन विभाग से सम्पर्क में रहते हुए उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अगला यात्रा सीजन शुरू होने से पहले जिन कार्यों को पूर्ण होना है, उन कार्यों के लिए अभी से कार्य योजना बनाते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु नाइट शिफ्ट की संख्या बढ़ाई जाए। श्रद्धालुओं की पंक्ति के लिए जो शेल्टर बनाए जाने हैं, यात्रा शुरू होने से पहले तैयार कर लिए जाएं व Souvenir Shops का निर्माण कार्य पूर्ण करने के प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel