उत्तराखंड
Uttarakhand News: शासन ने इन अधिकारियों को प्रमोशन के बाद यहाँ दी तैनाती, आदेश जारी, देखें…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में शासन ने अधिकारियों को सौगात दी है।12 पीपीएस अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं। इसमें से तीन अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदोन्नत हुए हैं, तो वहीं बाकी अधिकारियों का ग्रेड पे बढ़ाया गया है। वहीं प्रमोशन के बाद कई अधिकारियों को तैनाती भी दे दी गई है। जिसका आदेश जारी किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ी सौगात मिली है। बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं उसमें 3 पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं, जिन्हें अब अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी दो के पद पर पदोन्नति दी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
बताया जा रहा है कि रेनू लोहनी, उत्तम सिंह नेगी और स्वप्न किशोर सिंह का ग्रेड बढ़ाया गया है। यह तीनों ही अब अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 2 से श्रेणी वन के लिए पदोन्नति किए गए हैं। इनके साथ ही पंकज गैरोला, मनोज कुमार ठाकुर और वीर सिंह को भी प्रमोशन मिला है, इनकी तैनाती आदेश भी जारी किए गए है।
देखें आदेश
Uttarakhand News: शासन ने इन अधिकारियो को प्रमोशन के बाद यहाँ दी तैनाती, आदेश जारी, देखें… pic.twitter.com/z2msuz8d4a
— uttarakhand news (@SKhanbrain) August 19, 2023

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देहरादून, बागेश्वर के साथ इन 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
जिलाधिकारी ने सुमन दिवस मनाए जाने को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा
ग्रामोत्थान परियोजना से प्रदेश के 10 हजार से अधिक परिवारों की आजीविका को मिला सहारा
मुख्यमंत्री धामी से महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की
सशक्त ग्राम पंचायतें ही बदल सकती हैं उत्तराखंड की तस्वीर
