उत्तराखंड
Uttarakhand News: धामी कैबिनेट की इस दिन होगी महत्वपूर्ण बैठक, हो सकते है ये बड़े फैसले…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द ही कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। ये बैठक आगामी 18 मई को होने वाली है। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में अगली कैबिनेट बैठक 18 मई को होगी। ये बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ‘सभागार’ में शाम 4 बजे होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में ड्राप आउट (पढ़ाई बीच में छोडऩे) की समस्या को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा ड्राप आउट के कारणों का विस्तृत अध्ययन कर इसे रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना का प्रस्ताव अगली कैबिनेट में रखा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel