उत्तराखंड
Uttarakhand News: मशहूर “द दून स्कूल” में गरीब बच्चों के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन, जानें प्रोसेस…
Uttarakhand News: देश और उत्तराखंड का सबसे बड़ा और मशहूर द दून स्कूल जहां पढ़ना एक आम बच्चे के लिए किसी सपने से कम नही। ये सपना अब पूरा हो सकता है स्कूल प्रशासन ने आर्थिक रूप से कमजोर होनहार छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का ऐलान किया है। जिसके लिए 16 जुलाई को द दून स्कूल स्कॉलरशिप एग्ज़ाम कराया जाएगा।इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र स्कूल की वेबसाइट https://www.doonschool.com/ पर आवेदन कर सकते है।
इस दिन होंगे एग्जाम
वैसे तो मशहूर दून स्कूल का नाम लेते ही एक तरह से द्रोणाचार्य के गुरूकुल की याद आती है जहां सिर्फ अमीर लोगों के बच्चे ही पढ़ सकते हैं। लेकिन अब इस स्कॉलरशिप से उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। जो देश का भविष्य संवार सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल की वेबसाइट https://www.doonschool.com/ पर आवेदन करने का फॉर्म खुल गए है। इच्छुक छात्र को इंटरव्यू सहित तीन परीक्षाओं के दौर से गुजरना होगा। इसके लिए प्री (16 जुलाई स्कॉलरशिप टेस्ट) और मेन एग्जाम (एक अक्तूबर एडमिशन टेस्ट) होगा।देश के किसी भी कोने में बैठा बच्चा इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा।
परीक्षा शुल्क
बताया जा रहा है कि दून स्कूल में प्रवेश के लिए प्री परीक्षा का शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। इसे पास करने के बाद मुख्य परीक्षा का आवेदन शुल्क 26 हजार रुपये पूरी तरह से इन मेधावियों के लिए माफ होगा। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद स्कॉलरशिप से आगे की पढ़ाई निशुल्क होगी। यह जरूरी नहीं कि हर छात्र की पूरी फीस माफ हो, छात्र की पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं क्षमता को देखने के बाद स्कूल की कमेटी तय करेगी कि किस छात्र को कितनी स्कॉलरशिप देनी है।
ये होगा एग्जाम का पैटर्न
स्कूल ने इस पहल के तहत स्पष्ट किया है कि जो भी बच्चे प्री और मेंस एग्जाम पास करने के बाद चुने जाएंगे, उन्हें उनके परिवार की आर्थिक स्थिति के हिसाब से 20 प्रतिशत से 120 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए सीटों की संख्या तय नहीं की गई।प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें दो सेक्शन रखे गए हैं। पहला सेक्शन 40 अंक का होगा। इसके तहत 30 मिनट के भीतर स्थानीय भाषा में एक निबंध लिखना होगा। दूसरा सेक्शन 60 अंक का होगा, इसके लिए एक घंटा मिलेगा। इसमें 30 नंबर का एक निबंध लिखना होगा, 15 अंकों का एक काम्प्रिहेंसिव और 15 अंकों के लिए कक्षा छह के पाठ्यक्रम के आधार अंग्रेजी विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel