उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश में PCS से आईएएस बने ये 6 अधिकारी, मिला प्रमोशन, देखें लिस्ट…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के कई पीपीएस अधिकारियों को शासन ने तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि शासन ने इन अधिकारियों को प्रमोट कर दिया है। इन पीसीएस अधिकारियों के प्रमोशन की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जिसके बाद अब इन्हें IAS कैडर मिल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की तरफ से पीपीएस अधिकारियों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश में लिखा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 8(1) और भारतीय प्रशासनिक सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के नियम 9(1) और भारतीय प्रशासनिक के नियम 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग सेवा (परिवीक्षा) नियमावली, 1954 के तहत, राष्ट्रपति उक्त विनियमावली के विनियम 5(1) के तहत भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित सदस्यों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं।
बताया जा रहा है कि जिन पीसीएस अधिकारियों को अब IAS कैडर मिल रहा है। उसमें रवनीत चीमा, विनोद गिरि गोस्वामी, प्रशांत कुमार आर्य, आशीष कुमार भटगाई, प्रकाश चंद और दीप्ति सिंह शामिल हैं। गौरतलब है कि राज्य में पीपीएस और पीसीएस अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर एक ही दिन डीपीसी की गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel