उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश के इन मंदिरों की होगी कायाकल्प, 100 करोड़ का है प्रोजेक्ट, जानें खासियत…
उत्तराखंड के मंदिरों की जल्द कायाकल्प होने वाली है। इसके लिए कवायद जारी है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार मानसखंड कॉरिडोर पर 100 करोड़ खर्च करेगी। इस प्रोजेक्ट से प्रदेश के कई मंदिर नए स्वरूप में नजर आएंगे। लोगों को कई तरह की सुविधा मिलेगी। आइए जानते है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में..
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी सरकार गढ़वाल के चारधाम की तर्ज पर कुमाऊं के मंदिरों को भी विकसित करने जा रही है। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार हो गया है। इस प्रोजक्ट को मानसखंड कॉरिडोर नाम दिया गया है। इसे मंदिर माला प्रोजेक्ट भी नाम दिया गया है। जिसके तहत कुमाऊं के मुख्य मंदिरों को अच्छी सड़कों और मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए काम किया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि जहां रोड कनेक्टिविटी नहीं हो सकती, वहां रोपवे लगाए जाएंगे। जिसके लिए फर्स्ट फेज़ में करीब 19 रोपवे चिह्नित किए गए हैं।
इन मंदिरों की होगी कायाकल्प
सरकार मंदिर माला प्रोजेक्ट के तहत शामिल कर जहां काम करने जा रही है उनमें अल्मोड़ा का- जागेश्वर मंदिर, चितई गोलज्यू मंदिर, कटारमल सूर्य देव मंदिर, नंदा देवी मंदिर, कसार देवी मंदिर, झांकर सैम मंदिर, पिथौरागढ़ में पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका मंदिर, मोस्टमाणु मंदिर, बेरीनाग मंदिर, मलेनाथ मंदिर, थालकेदार, बाघनाथ महादेव, बैजनाथ मंदिर ,कोट भ्रामरी मंदिर सहित कई अन्य मंदिर शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel