उत्तराखंड
Uttarakhand News: महिला समूहों ने रचा इतिहास, छः महीने में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई…
Uttarakhand News: चारधाम यात्रा ने जहां रिकार्ड तीर्थयात्री आए वहीं इस बार जहां प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी हुई। केदारनाथ धाम की यात्रा से जुड़े विभिन्न कारोबार से लोगों की चांदनी हुई वहीं यात्रा से जुड़े विभिन्न महिला समूहों ने भी जोरदार कारोबार किया है। रिपोर्टस की माने तो विभिन्न महिला समूहों ने भी इतिहास रच दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले में संचालित महिला समूहों ने केदारनाथ यात्रा से बेहतर कारोबार किया है।महिला समूहों ने करीब 48 लाख रुपए का कारोबार किया, जिसमें से 44 लाख का व्यवसाय अकेले प्रसाद की बिक्री से हुआ है। करीब 20 महिला समूहों से जुड़ी महिलाएं यात्रा में योगदान देकर आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम उठा रही हैं।इस साल रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे तीर्थयात्रियों की बदौलत उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में संचालित महिला समूहों के व्यवसाय को भी नई ऊंचाइयां मिलीं।
ये होता है प्रसाद में
बताया जा रहा है कि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार चैलाई के लड्डू, हर्बल धूप, चूरमा, बेलपत्री, शहद, जूट एवं रेशम के बैग आदि पहुंचता है। इसके अलावा गंगा जल के लिए पात्र एवं मंदिर की भस्म भी प्रसाद पैकेज का हिस्सा हैं। पूरे पैकेज की कीमत 250 रुपए निर्धारित की गई है, जिसके अलावा 50 रुपए मंदिर समिति एवं हैली कंपनियों को रायॅल्टी दी जाती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel