उत्तराखंड
उत्तराखंड: सेना के जवान के साथ पुलिस की बदतमीजी, डीजीपी ने किया सस्पेंड…
सेना का हमारे देश में बहुत सम्मान है। ऐसे में जब सेना के जवानों के साथ बदसलूकी के मामले सामने आते हैं तो खून खौल उठता है। बीते दिनों ऐसी ही एक घटना उत्तराखंड के श्रीनगर में हुई। यहां थाने के हेड मोहर्रिर पर सेना के जवान संग बदसलूकी करने का आरोप लगा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था विडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर संज्ञान लेते हुए DGP Ashok Kumar ने आरोपी हेड मोहर्रिर सुरेश रतूड़ी को सस्पेंड कर दिया है। उन्हें पौड़ी पुलिस लाइन में अटैच करने के आसस्पेंडदेश जारी किए गए हैं।
बता दें कि 30 आरआर में तैनात गढ़वाल राइफल्स के जवान ने श्रीनगर पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया था। श्रीनगर गढ़वाल थाने से मिली जानकारी के मुताबिक सेना के जवान का भाई विक्रम भंडारी सड़क में नशे की हालत में उत्पात मचा रहा था। जिस कारण पुलिस उसे थाने ले आई थी। बताया जाता है कि विक्रम का फौजी भाई और मां भी कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने भी वहां हंगामा किया था।
बात बढ़ी तो विक्रम के परिजनों ने लिखित माफीनामा देकर किसी तरह मामला सुलझा लिया था। इस घटना के कुछ दिनों बाद सेना के जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिस पर संज्ञान लेते हुए DGP Ashok Kumar ने आरोपी हेड मोहर्रिर सुरेश रतूड़ी को सस्पेंड कर दिया। विडियो में जवान ने श्रीनगर पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने भी सेना के जवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन विक्रम की मां व भाई के जमानत देने पर युवक को छोड़ दिया गया था। इस दौरान सेना में तैनात युवक का भाई चिल्लाते हुए मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जब वह रोकने पर माना नहीं तो फोन लेकर उसे अंदर बैठा दिया गया। बहरहाल घटना की गंभीरता को देखते हुए DGP Ashok Kumar ने श्रीनगर थाने के हेड मोहर्रिर को सस्पेंड कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel