उत्तराखंड
आयुष्मान योजना: आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को इलाज देने में उत्तराखंड के अस्पताल देशभर में टॉप
देहरादून: आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क इलाज का लाभ मरीजों को निरंतर मिल रहा है। आपको बता दें कि अब आयुष्मान योजना के तहत मरिजों को निशुल्क इलाज देने के मामले में उत्तराखंड के अस्पताल देश भर में टॉप पर हैं।
बता दें कि उत्तराखंड में सरकारी, प्राइवेट और दूरस्थ श्रेणी के अस्पतालों की सूची में राज्य के अस्पतालों में देश में सर्वाधिक मरीजों का इलाज किया गया है।
जिसमें सबसे पहले जौलीग्रांट में स्थित स्वामी राम हिमालयन अस्पताल में अभी तक आयुष्मान योजना के तहत 50 हजार के करीब मरीजों का निशुल्क इलाज हो चुका है। वहीं ऋषिकेश एम्स में अभी तक 30,419 मरीजों का इलाज हो चुका है।
उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर यह है कि देश के किसी भी अस्पताल में योजना के तहत अभी तक इतने मरीजों का इलाज नहीं हुआ है।
दुर्गम अस्पतालों में भी पिथौरागढ़ का बीडी पांडे जिला अस्पताल देश भर में पहले स्थान पर है। इसमें अभी तक 2706 मरीजों का सफलतापूवर्क इलाज किया गया है। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को निशुल्क इलाज देने के मामले में उत्तराखंड के अस्पताल सबसे आगे हैं।
हाल में ही नेशनल हेल्थ एजेंसी की ओर से दिए गए डेटा के अनुसार प्राइवेट, एम्स और दूरस्थ अस्पतालों की श्रेणी में राज्य के अस्पताल इलाज देने में पहले स्थान पर हैं। डीके कोटिया, चेयरमैन, स्टेट हेल्थ एजेंसी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel