उत्तराखंड
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
रुद्रप्रयाग: आयुष विभाग द्वारा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज रुद्रप्रयाग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता के क्रम में योग, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सहायक नोडल अधिकारी जिला योगा डाॅ. राहुल कुमार ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी बीते 01 मई से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग द्वारा ग्राम, ब्लाॅक तथा जिला स्तर पर योग संबंधी भाषण, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।
निबंध प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम, अदिति कोठारी ने द्वितीय जबकि लता ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में जगदीश बिष्ट पहले, मानस बत्र्वाल दूसरे एवं अदिति तीसरे स्थान पर रही। योग प्रतियोगिता में आयुष ने प्रथम, अवनी ने द्वितीय जबकि सारिका बुटोल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक मनसा राम मंदोली ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में डाॅ. नीलम सजवाण, डाॅ. राहुल कुमार, डाॅ. दिव्या पाठक, डाॅ. नवीन आर्य, फार्मेसी अधिकारी अखिलेश सती, मयंक पंवार आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel